पुलिस परीक्षा से घर लौट रही महिला पर हमला,स्थिति गंभीर

मुजफ्फरपुर जिले के पारु थाना क्षेत्र में महिला और उसके पत्ति पर कुछ बदमाशों ने हमला कर दिया।बदमाशों ने महिला और उसके पति से बाइक छीने का विरोध करने पर महिला के उपर गोलियों से फायर कर घायल कर दिया जिसमें से एक गोली महिला के कोहनी में लगी। गोली लगने से महिला नीचे गिर गई। जहां महिला की स्थिति गंभीर बनी हुई हैं। इस घटना से आस पास केे क्षेत्रों में सनसनी फैल गई।इलाज के लिए महिला को देवरिया के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। सूचना पर पहुंची देवरिया के थानाध्यक्ष संजय स्वरुप ने घटना के बारे में जानकारी जुटा कर बदमाशों की धर पकड़ करने के लिए जगह-जगह छापेमारी शुरु कर दिया।

 घटना के बारे में पुलिस पुछताछ से चला कि रविवार को  साहेबगंज थानाक्षेत्र के मधुरापुर गांव के प्रशांत अपनी पत्नी कविता को सिपाही की परीक्षा दिलाकर मुजफ्फरपुर से मधुरापुर गांव लौट रहे थे.की पारु थानाक्षेत्र के ब्रह्मापुरा स्थित मुख्य मार्ग पर कुछ बदमाशों ने अपाचे बाइक पर सवार हो कर आये और दम्पति को रोक  उनकी  बाइक को लूटने लगे। इसका विरोध करने पर बदमाशों ने कविता पर तीन चार फायरिंग किया। उसमें से एक गोली कविता के कोहनी में लग गई। जिससे कविता गंभीर रुप से घायल हो कर गिर गई। गोली चलने की आवाज सुनकर आस पास के लोग इक्कटा हो गये और उनमें से कुछ लोगों ने फौरन इलाज के लिए  देवरिया एक निजी असपताल में भर्ती कराया। लेकिन डांक्टरों ने हालत गंभीर होने के कारण  घायल कविता को मुजफ्फरपुर के लिए रेफर कर दिया।सूचना पर पहुंचे देवरिया थानाध्यक्ष संजय स्वरुप ने घटना की जानकरी लिया और जांच कर बदमाशों को पकड़ने की बात कही गई । ये भी पढ़े:कोचिंग से लौट रही युवती के साथ धोखे से गैंगरेप