Axis My India Exit Poll: बिहार में बड़ा उलटफेर, RJD सबसे बड़ी पार्टी, BJP तीसरे नंबर पर
Axis My India Exit Poll: बिहार में बड़ा उलटफेर, RJD बनती दिख रही नंबर वन पार्टी, BJP तीसरे नंबर पर
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के एग्जिट पोल अब सामने आने शुरू हो गए हैं। इनमें सबसे चर्चित Axis My India Exit Poll ने इस बार बड़ा राजनीतिक उलटफेर दिखाया है। सर्वे के अनुसार, आरजेडी (RJD) इस बार 67–76 सीटों के साथ राज्य की सबसे बड़ी पार्टी बन सकती है। वहीं बीजेपी (BJP) तीसरे नंबर पर जाती दिख रही है।
243 सीटों वाली बिहार विधानसभा के लिए दो चरणों में 6 और 11 नवंबर को मतदान हुआ था। मुख्य मुकाबला एनडीए (NDA) और महागठबंधन (MGB) के बीच रहा, जबकि मैदान में प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी भी एक नई चुनौती के रूप में शामिल थी।

NDA को हल्की बढ़त, पर बहुमत साफ नहीं
Axis My India के अनुसार, एनडीए को कुल 121–141 सीटें मिल सकती हैं, जिससे उसे महागठबंधन पर हल्की बढ़त मिलती है।
NDA का अनुमानित प्रदर्शन
- JDU: 56–62 सीटें
- BJP: 50–56 सीटें
- LJPRV: 11–16 सीटें
- HAMS: 2–3 सीटें
- RLM (उपेंद्र कुशवाहा): 2–4 सीटें
महागठबंधन (MGB) को 98–118 सीटें
Axis My India ने महागठबंधन के लिए 98–118 सीटों का अनुमान दिया है।
MGB का अनुमानित प्रदर्शन
- RJD: 67–76 सीटें
- कांग्रेस: 17–21 सीटें
- VIP: 3–5 सीटें
- CPI (ML-L): 10–14 सीटें
- CPI, CPI(M) व अन्य: 0–1 सीट
अन्य दलों का अनुमानित प्रदर्शन
- JSP (जन सुराज): 0–2 सीटें
- AIMIM: 0–2 सीटें
- Others: 1–5 सीटें
वोट शेयर: NDA को मामूली बढ़त
Axis My India के अनुसार वोट शेयर कुछ इस प्रकार रह सकता है:
- NDA: 43%
- महागठबंधन (MGB): 41%
- जन सुराज: 4%
- अन्य: 12%
मतलब, वोट प्रतिशत के मामले में NDA को हल्की बढ़त है, लेकिन सीटों की तस्वीर अब भी पेचीदा है।
2020 की तुलना में बड़ा बदलाव
2020 में जहां एनडीए को 125 सीटें मिली थीं और महागठबंधन 110 सीटों पर रुका था, इस बार मुकाबला कांटे का दिख रहा है। साथ ही RJD इस बार BJP और JDU दोनों को पीछे छोड़ती दिख रही है, जो बिहार की राजनीति में बड़ा संकेत है।