महिलाओं के साथ सामूहिक दुष्कर्म और जघन्य हत्याओं के लिए जिम्मेदार ,पोर्न साइट्स, बिहार सीएम नीतीश कुमार ने लिखा पीएम मोदी को पत्र

 देश में  महिलाओं के साथ तेजी से उत्पीड़न और बल्तकार की घटनाऐ  बढ़ती जा रही है। इस बात से चिंतित होकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पीएम मोदी को एक पत्र लिखा हैं। पत्र  में  लिखा हैं कि इस प्रकार की घटनाओं के लिए सबसे ज्यादा जिम्मेदार इंंटरनेट पर मौजूद पोर्न वीडियो और अश्लील सामग्री है। जिसको जल्द से जल्द  हटाने की मांग की हैं।

प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में नीतीश कुमार ने लिखा है कि वर्तमान समय में देश के प्रत्येक राज्यों में महिलाओं के साथ हो रहे सामूहिक दुष्कर्म और जघन्य हत्याऐ लोगों को झकझोर कर रख दिया है। यह अत्यंत दु:ख और चिंता का कारण है। पत्र में इस बात का भी जिक्र किया गया है कि इंटरनेट पर लोगों की आसानी से पहुंच के कारण बड़ी संख्या में बच्चे और युवा अश्लील हिंसक और अनुचित सामग्री देख रहे  है। जिसको रोका जाए। इस प्रकार के अश्लील सामग्री देख ने से उनके मन में गलत विचार उठने लगते है। 

देखा जाए तो यह एक गंभीर मुददा है । जिस पर देश के तमाम जिम्मेदार राजनेताओं और सामाजिक चिंतकों को विचार ने और सोचने का समय है। बिहार के सीएम ने देश के सामने एक गंभीर विषय को रखा है। जिस पर विचार करना अत्यंत आवश्यक हो गया है।

About The Author

Related posts

Leave a Reply