Bihar Mantrimandal List 2025: नीतीश कुमार ने 10वीं बार ली शपथ, NDA सरकार के सभी मंत्रियों की पूरी लिस्ट जारी
Bihar Mantrimandal List 2025: बिहार सरकार के सभी मंत्रियों की पूरी लिस्ट जारी
पटना।
बिहार में NDA की नई सरकार का गठन हो गया है। गांधी मैदान में आयोजित भव्य समारोह में नीतीश कुमार ने 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। शपथ समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू, चिराग पासवान और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने शिरकत की।
इस बार मंत्रिमंडल में कुल 26 मंत्रियों ने शपथ ली है। इनमें भाजपा के दो उपमुख्यमंत्री, 12 मंत्री, जेडीयू के 7 मंत्री तथा लोजपा (RV), हम और RML के मंत्री शामिल हैं।
दोनों उपमुख्यमंत्री
सम्राट चौधरी (BJP) – दूसरी बार उपमुख्यमंत्री बने
विजय कुमार सिन्हा (BJP) – लखीसराय सीट से पांच बार विधायक
इन 25 नेताओं ने ली मंत्री पद की शपथ (Full Bihar Cabinet List 2025)
BJP कोटे से:
- विजय कुमार सिन्हा – उपमुख्यमंत्री
- सम्राट चौधरी – उपमुख्यमंत्री
- संजय सिंह ‘टाइगर’
- मंगल पांडेय
- डॉ. दिलीप जायसवाल (एमएलसी)
- नारायण प्रसाद
- नितिन नबीन
- अरुण शंकर प्रसाद
- श्रेयसी सिंह
- रमा निषाद
- लखेंद्र पासवान
- रामकृपाल यादव
- सुरेंद्र मेहता
- डॉ. प्रमोद कुमार चंद्रवंशी
JD(U) कोटे से:
- विजय कुमार चौधरी
- बिजेंद्र यादव
- श्रवण कुमार
- लेसी सिंह
- अशोक चौधरी
- जमा खान
- मदन सहनी
LJP (RV) से:
- संजय कुमार (पासवान)
- संजय सिंह
HAM से:
- संतोष कुमार सुमन
RML से:
- दीपक प्रकाश
NDA की स्थिति और राजनीतिक समीकरण
2025 विधानसभा चुनावों में NDA को दो-तिहाई से अधिक बहुमत (202 सीटें) मिलीं। इनमें—
- BJP: 89 सीट
- JDU: 85 सीट
- LJP (RV): 19 सीट
- HAM: 5 सीट
- RML: 4 सीट
नीतीश कुमार अब तक 8 बार NDA से और 2 बार महागठबंधन के समर्थन से मुख्यमंत्री बन चुके हैं।