
राजनाथ सिंह BJP के बड़े दर्जे के जानेमाने नेता है। वर्तमान में राजनाथ सिंह केन्द्रीय गृहमंत्री का पद संभाल रहे है। सूत्रों से जानकारी मिली है की राजनाथ सिंह बिहार के महाराजगंज लोकसभा सिट से खड़े रह सकते है। दिल्ली के लुटियंस ज़ोन में यह चर्चा जोरो-सोरो से चल रही है जो बिहार की राजनीति के लिये अच्छी खबर मानी जा रही है।
अगर ऐसा होता है तो बिहार के राजनितिक समीकरण में उथल-पुथल मच सकता है। वर्तमान में भी महाराजगंज लोकसभा की सीट BJP के पास ही है। जहां पर जनार्दन सिंह सिग्रीवाल को चना हुआ है। यदि राजनाथ सिंह यहां से चुनाव लड़ते है तो जनार्दन सिंह को बक्सर या फिर छपरा से लड़ाया जा सकता है।
आपको बतादे की राजनाथ सिंह ज्योतिषी एवं अंक ज्योतिष शास्त्र में मानते है। और आपको अन्दर की बात मालूम नहीं होगी पर ज्योतिषि के अनुसार अगर राजनाथ सिंह महाराजगंज सीट से लड़ते है तो उनके लिये अच्छा रहेगा। वर्ष 1989 में चंद्रशेखर ने दो सीटों से चुनाव लड़ा था। बलिया और महाराजगंज और दनो जगहों से वे जीते थे, पर उन्होंने बलिया उनके पास रखा था और उसका नतीजा ये हुआ की वे बतौर PM अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाए। इसीलिए ज्योतिषि ने कहा की अगर वे महाराजगंज अपने पास रखते है तो उनके लिये अच्छा रहेगा।
महाराजगंज से अगर राजनाथ सिंह खड़े रहते है तो SC, ST Act. को लेकर नाराज़ राजपूत एवं सवर्ण के ज़्यादातर वोट BJP को मिल सकते है। उनका बड़ा फ़ायदा 2019 में BJP को ज्यादा मिलेगा। यह भी बताया जा रहा है की राजनाथ सिंह 2019 में महाराजगंज के साथ-साथ लखनऊ से भी लड़ सकते है।
खेर अभी तो महाराजगंज लोकसभा सीट की बोल-बाला चल रही है। और राजनीति में कुछ भी तय नहीं होता है। अब इस बात की पक्की जानकारी तो पार्टी के बड़े नेता ही बताएँगे। आगे की जानकारी Apna News आपको लगातार देता रहेगा।
Reported By: Pankaj Singh.