मुजफ्फरपुर में सड़क निर्माण करा रहे कंपनी के बेस कैंप पर अपराधियों ने हमला करके हाईवा चालक को मार डाला

घटना मुजफ्फरपुर में सरैया थाना के जैतपुर पीके खैरा गांव की है जहां मुजफ्फरपुर देवरिया सड़क निर्माण करा रही राजा कंस्ट्रक्शन कंपनी के बेस कैंप पर अपराधियों ने हमला कर दिया। घटना बुधवार रात 8:40 की है जहां दो बाइक से अपराधी पहुंचे थे। उन्होंने आते ही सबसे पहले मैनेजर और मुंशी की खोज की जब वह नहीं मिले तो हाईवा चालक जो अन्य कर्मियों के साथ खाना खा रहा था उसे गोली मार दी जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।              हत्या करने के बाद अपराधी कई राउंड फायरिंग करते रहे फायरिंग करते हुए धनपुरा की तरफ फरार हो गए। लगातार हो रही फायरिंग से इलाके में दहशत फैल गई। जाते-जाते अपराधियों ने काम बंद करने की चेतावनी भी दी। लगातार हुई फायरिंग से कई वाहनों को नुकसान भी पहुंचा है।                                                                    प्रभारी एसएसपी नीरज सिंह ने बताया है की घटना के बाद सड़क निर्माण कंपनी के मालिक से इस विषय में बात की गई है लेकिन उन्होंने किसी भी प्रकार की रंगदारी या लेवी मांगे जाने के बाद से इनकार किया है।                                  हमले में मारा गया हाईवा चालक पूर्वी चंपारण जिले के लखवारा का हीरा लाल राम बताया जा रहा है ।जो दिन भर काम करने के बाद शाम को अपने रूम में अपने साथियों के साथ खाना बना कर खाना खाने बैठा था,तभी अपराधियों ने उसे गोली मार दी। पुलिस मामले की पूरी जांच पड़ताल कर रही है।