मुजफ्फरपुर में सीआरपीएफ के जवान का पुत्र घर से गायब ,परिजनों ने जताया अपहरण का शक

घटना मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाने के बैरिया इलाके की है। जहां सीआरपीएफ में तैनात हेड कांस्टेबल नागेंद्र प्रसाद सिंह का पुत्र सौरभ कुमार 4 दिनों से अपने घर से गायब है।                                                                      बताते चले कि 21 जुलाई को शाम को सौरभ पैदल ही कुछ काम से अपने घर से बाहर निकला था। जब देर रात तक हो घर वापस नहीं आया तो उसकी मां नीलू सिंह ने उसके मोबाइल पर फोन किया जो कि बंद था। चिंतित होकर उसकी मां, पिता ने उसके सभी रिश्तेदारों और दोस्तों से उसके बारे में जानकारी लेनी चाहिए लेकिन उसका कोई भी सुराग नहीं मिला।                                        जब काफी छानबीन के बाद भी सौरव का कुछ पता नहीं चला तो परिवार जनों को अनहोनी की आशंका हुई।  मां नीलू सिंह ने अपहरण की आशंका जताते हुए अहियापुर थाने में एफ आई आर दर्ज कराई है। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।                                                           पिता नागेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि उनका पुत्र लेनिन चौक स्थित एक निजी स्कूल में आइकॉम का छात्र है।उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले एक व्यक्ति ने उसके साथ अप्रिय घटना करने की धमकी दी थी। जिससे उनका मन और आशंकित है। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही हैं।

About The Author

Related posts

Leave a Reply