दिल्ली ब्लास्ट 2025: मृतकों और घायलों की पूरी सूची जारी, अमरोहा के अशोक समेत यूपी-हिमाचल-उत्तराखंड के लोग शामिल

दिल्ली में फिर दहशत का माहौल

Delhi Blast: दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए धमाके में 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह घटनास्थल पर पहुंचे। घटनास्थल का मुयाना करने के बाद वह LNJP अस्पताल गए। जहां उन्होंने घायलों से मुलाकात की।

नई दिल्ली में सोमवार (10 नवंबर 2025) की शाम को रेड फोर्ट मेट्रो स्टेशन के पास एक ज़ोरदार ब्लास्ट (Delhi Blast 2025) हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक धमाका इतना तेज़ था कि आसपास की खिड़कियों के शीशे टूट गए और इलाके में अफरातफरी मच गई।

ल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए धमाके में मरने वालों की संख्या 8 से 10 के बीच बताई गई है, जबकि घायल लोगों की संख्या 12 से 30 तक है, और इनमें से कई गंभीर रूप से घायल हैं। धमाका सोमवार शाम करीब 6:52 बजे एक धीमी गति से चल रहे वाहन (Hyundai i20) में हुआ, जिससे आसपास के कई वाहन भी जल गए और इलाके में अफरा-तफरी फैल गई। घायल लोगों को दिल्ली के LNJP अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

मृतकों और घायलों की सूची और उम्र विवरण हिंदी में

दिल्ली ब्लास्ट में मृतकों और घायलों के नाम, उम्र और स्थिति की सूची सामने आई है, जिनमें दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कई लोग शामिल हैं।

मृतकों की सूची (नाम और उम्र)

क्रमनाम/स्थितिउम्र
1अशोक कुमार (अमरोहा, यूपी)34
2अमर कटारिया (दिल्ली)उम्र उपलब्ध नहीं
3अज्ञात35
4अज्ञात52
5अज्ञात58
6अज्ञात28
7अज्ञात30
8अज्ञात35

घायलों की सूची (नाम और उम्र)

क्रमनामउम्र
1शाइना परवीन (दिल्ली)23
2हर्षुल (उत्तराखंड)28
3शिवा जायसवाल (देवरिया, यूपी)32
4समीर (मंडावली, दिल्ली)26
5जोगिंदर (दिल्ली)28
6भवानी शंकर शर्मा (संगम विहार, दिल्ली)30
7गीता (दिल्ली)26
8विनय पाठक (दिल्ली)50
9पप्पू (आगरा, यूपी)53
10विनोद (दिल्ली)55
11शिवम झा (दिल्ली)21
12अज्ञात26
13मोहम्मद साहनवाज़ (दिल्ली)35
14अंकुश शर्मा (दिल्ली)28
15मोहम्मद फारुख (दिल्ली)55
16तिलक राज (हिमाचल प्रदेश)45
17मोहम्मद सफवान (दिल्ली)28
18मोहम्मद डावद (गाज़ियाबाद, यूपी)38
19किशोरी लाल (दिल्ली)42
20आज़ाद (दिल्ली)34

कुछ नामों और उम्र की जानकारी अज्ञात है या अभी सामने नहीं आई है। सभी घायलों का इलाज LNJP अस्पताल में चल रहा है। मृतकों के परिजनों को सूचना दी जा चुकी है और कुछ की पहचान प्रक्रिया जारी है।

इस घटना में अधिकतर घायल 21 से 55 वर्ष के हैं, जबकि मृतकों में 28, 30, 35, 52, 58 वर्ष के व्यक्ति शामिल हैं।

धमाके की जांच और शुरुआती सुराग

दिल्ली पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में यह कार में लगा IED विस्फोट प्रतीत हो रहा है। फॉरेंसिक टीम को कई अहम सबूत मिले हैं, जिनके आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि संदिग्धों की पहचान की जा सके।