सुबह गर्म पानी पीने से स्वस्थ रहने में मिलती हैं मदद,निखार जाता हैं चेहरा

हमारा देश ऋषि और साघु संत प्रधान देश रहा हैं।ये ऋषि और संत महात्मा अपना सारा जीवन मानव कल्याण की सेवा में लगा देते थे।उनके जीवन का उदेश्य था दुसरे से जीवन के सभी कष्टों से मुक्ति दिलाना।इसी उदेश्य की वजह से उन्होंने अनेक तरह की जड़ी-बुटियों और प्रचलीत इलाज पद्धती की खोज किये।क्योंकि उस समय इस तरह की चिकित्सा पद्धति नहीं थी।ये लोग का इलाज पुरानी जड़ीं-बुटियों और प्रचलीत तरीकों से करते थे।उन्ही प्रचलीत तरीकों में से एक प्राचीन पद्दति हैं सुबह गर्म पानी पीना। सुबह गर्म पानी पीना न केवल स्वास्थ के लिए उत्तम हैं बल्कि ये चेहरे की सौंदर्य को निखारने में मदद करता हैं।इसके साथ इसके एक नहीं बल्कि अनेकों फायदे हैं।

चेहरे पर रिंकल्स आने से रोकता है: गर्म पानी पीने से चेहरे पर बढ़ती उम्र के आने वाले कई निशानों को यह रोकता है। गर्म पानी शरीर में मौजूद गंदगी को भी निकालने का काम करता है। आपको बॉडी डेटॉक्स करने के लिए किसी महंगे प्रोडक्ट की जरूरत नहीं है। गर्म पानी टॉक्सिन्स निकालने के साथ-साथ स्किन को रिपेयर भी करता है।

वजन घटाने का पुराना उपाय: यह कोई राज की बात नहीं बल्कि बहुत पुराना उपाय है। सुबह गर्म पानी में शहद और नींबू मिलाकर पीने से पेट साफ़ होने के साथ-साथ आपका वजन भी कम होता है। आप अगर कोई एक्सरसाइज करते हैं तो यह ड्रिंक उसमें भी मोटापा कम करने में मदद करता है। इससे जरूरत से ज्यादा भूख पर भी नियंत्रण होता है, जिससे आपका वजन नहीं बढ़ता।


चेहरे पर लाता है ग्लो: 
गर्म पानी पीने से आपके चेहरे पर भी कुछ समय में निखार आने लगता है। पानी हमारी स्किन को मॉइस्चराइज रखता है,जिससे स्किन ड्राई न लगकर मॉइस्चराइज लगती है और इससे ग्लो बढ़ता है। इससे ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर होता है। ब्लड फ्लो सुधरने से आपके चेहरे की रंगत में भी सुधार आता है।
दर्द निवारक: गर्म पानी सिर्फ आपके चेहरे, स्किन या रंगत का ही ख्याल नहीं रखता बल्कि इससे आपका पूरा शरीर सही रहता है। गर्म पानी से शरीर के दर्द से भी छुटकारा मिलता है। इतने सारे फायदे होने के बाद भी अगर आपने अब तक गर्म पानी पीना शुरू नहीं किया तो अब इसके अनेकों फायदे जानकर इसे रोजाना अपने रूटीन में ले आएं।

अगर आप भी इन फायदों का लाभ उठाना चाहते हैं तो सुबह उठकर कम से कम 2 से 3 ग्लास गर्म पानी पिएं। इसमें आप नींबू का रस और शहद भी शामिल कर सकते हैं। ध्यान रहे कि पानी ज्यादा गर्म न हो बल्कि गुनगुना हो। ज्यादा गर्म पानी पीने से आपको फायदे की बजाय नुकसान हो सकता है। इसे अपने रूटीन में शामिल करें और आपको कुछ समय में फर्क खुद दिखने लगेगा।

About The Author

Related posts

Leave a Reply