रांची में बिरयानी विवाद बना हत्या का कारण, रेस्तरां संचालक की गोली मारकर हत्या

रांची के कांके पिठोरिया रोड स्थित शेफ चौपाटी रेस्तरां में “वेज बिरयानी” की जगह “नॉनवेज बिरयानी” देने के विवाद ने एक जघन्य रूप ले लिया। शनिवार रात विवाद बढ़ने पर रेस्तरां के संचालक विजय कुमार को गोली मार दी गई। गंभीर रूप से घायल विजय को तत्काल रिम्स अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उपचार से पहले ही उनकी मौत हो गई।घटना से इलाके में तनाव फैल गया। लोगों ने आक्रोश जताते हुए सड़कों पर जाम लगा दिया। पुलिस के आश्वासन के बाद ही लोगों ने सड़क खाली की।रांची ग्रामीण एसपी प्रवीन पुष्कर ने बताया कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों के संभावित ठिकानों पर छापेमारी जारी है। एंट्री और एग्जिट प्वाइंट्स पर सर्च अभियान भी चलाया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि अपराधियों को जल्द गिरफ्तार कर सख्त सजा दी जाएगी।