
बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उनके पास सरकारी नौकरी पाने का बड़ा मौका आया है। महाराष्ट्र पुलिस ने 1847 सशस्त्र पुलिस कांस्टेबल, चालक पदों के लिए भर्ती निकालकर युवाओं को खुश होने का मौका दिया है।
भर्ती का विवरण:
विभाग का नाम: महाराष्ट्र पुलिस
पदों की संख्या: 1847
पदों का नाम: सशस्त्र पुलिस कांस्टेबल, पुलिस कांस्टेबल चालक
शैक्षिक योग्यता: इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी 12वीं पास होना आवश्यक है। शैक्षिक योग्यता का पूरी जानकारी प्रकाशित नोटिफिकेशन से प्राप्त की जा सकती है।
आवेदन करने के लिए अंतिम तारीख: 08-01-2020
आयु सीमा: इस भर्ती के लिए अभ्यर्थी की अधिकतम आयु 25 वर्ष के अंदर होनी चाहिए। आयु में छूट एवं अन्य जानकारियां प्रकाशित नोटिफिकेशन से प्राप्त की जा सकती है।
चयन: इस भर्ती के लिए अभ्यर्थी का चयन ऑनलाइन टेस्ट में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा।
वेतन: इस भर्ती में चयन होने पर अभ्यर्थी को वेतनमान नियमानुसार दिया जाएगा।
इस प्रकार किया जा सकता है आवेदन: इस भर्ती के विभाग के ऑफिशियल नोटिफिकेशन से पूरी जानकारी प्राप्त कर आवेदन किया जा सकता है।