बिहार में बाढ़ से 16 जिले के 8179257 आबादी प्रभावित,हो चुकी हैं 27 लोगों की मौत

8179257 population of 16 districts affected by floods in Bihar, 27 dead

बिहार में भारी बारीस और कई नदियों के जलस्तर उपर चले जाने से राज्य के 16 जिलों बाढ़ की चपेट में आने से इन जिलो के 8179257 आबादी प्रभावित हुई हैं।16 जिलों के 1317 पंचायतों की 8179257 आबादी बाढ से प्रभावित हुई हैं।लोगों के घरों में बाढ़ का पानी पहुंचने से बेघर हुए लोगों भोजन कराने के लिए सरकार ने 443 सामुदायिक रसोई की व्यवस्था किया हैं जहां 325610 लोगों एक साथ बैठकर भोजन कर सकते हैं।बिहार का दरभंगा जिला बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ हैं जिसके 227 पंचायतों के 2061700 आबादी बाढ से प्रभावित हुई है। आपदा प्रबंधन से प्राप्त जानकी से बाढ़ से राज्य के 27 लोगों की अबतक जान जा चुकी हैं।

और पढ़ेःबिहार में बाढ़ से 16 जिले के 77,77,056 आबादी प्रभावित,25 लोगों की अबतक हो चुकी हैं मौत

बिहार में आयी बाढ़ के कारण लोग जगह-जगह पानी में फंस गये जिनको सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने, रहने,खाने की व्यवस्था के लिए राज्य सरकार ने एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की 26 टीमें लगा रखी हैं जो लोगों को सुरक्ष स्थानों से लाने और ले जाने का काम कर रही हैं।जल संसाधन विभाग भी राहत और बचाव कार्य में दिन रात लगा हुआ हैं।

About The Author

Related posts

Leave a Reply