बिहार के साथ, इस युवा ने देश दुनियां में रोशन किया भारत का नाम

बिहार शिक्षा का गड़ माना जाता हैं।प्राचिन काल में शिक्षा के जितने भी ख्याति प्राप्त विश्वविद्यालय चाहे लालंदा हो या चाहे तक्षशिला सभी बिहार में थे। इस प्राचीन विश्वविद्यालय में देश- विदेश के बड़े-बड़े विद्वान शिक्षा प्राप्त करने आया करते थे। इसी कारण आज भी बिहार शिक्षा के मामले में देश के सभी राज्यों से आगे माना जाता हैं।इस बात का ताजा उदाहरण यहा देखने को मिल रहा हैं। राजधानी पटना के सुमंत परिमल ने प्रतिष्टित फोर्ब्स पत्रिका द्वारा आईटी प्रोफेशनल और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) विशेषज्ञों की आँनलाइन कराई गई प्रतियोगिता में शीर्ष स्थान हासिल  किया हैं।इस विश्व प्रतिष्टित प्रतियोगिता में बाजी मारने वाले एक मात्रा  भारतीय थे।

और पढ़े:ड्राइवर की सुझबुझ से टला बड़ा, ट्रेन हादसा

 करीब दो महिने चली इस प्रतियोगिता में सुमंत परिमल ने अमेरिक,यूरोप, एशिया और आँस्ट्रेलिया के विख्यात आईटी और एआई विशेषज्ञों को पीछे छोड़ा हैं।सुमंत की रेटिंग सबसे ऊंची थी। जिसके कारण फोर्ब्स ने वैश्विक विशेषज्ञो के पैनल में टाँप पर रखा था।

पटना के राजा बाजार में रहने वाले सुमंत ने मैसूर वि.विद्यालय से एम.टेक और जेवियर लेबर रिसर्च इंस्टीटयूट स्कूल आँफ मैनेजमेंट (XLRI) जमशेदपुर से एमबीए किया था।इसके बाद कई सालों तक बोकारोस्टील प्लांट में अधिकारी रहने के बाद। वह रिसर्च के लिए अमेरिका चले गये।

 सुमंत परिमल ने ‘5 ज्वेल्स रिसर्च’ नाम की अपनी आईटी कंपनी बनाई है, जो भारत में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और रोबोटिक्स टेक्नोलॉजी के विकास पर काम कर रही है. 

य़े भी पढे़:लेखपाल के पदों पर इस राज्य में निकली बड़ी भर्ती

About The Author

Related posts

Leave a Reply