जीरा और गुड़ का सेबन स्वास्थ समस्याओं में हैं मदद गार,7 बीमारियां रहेंगी दूर

जीरा और गुड़ ऐसे खाद्य पदार्थ है जो आपको घर में बड़ी आसानी से मिल जाते हैं। जीरे और गुड़ का अगर एक साथ सेवन किया जाए तो या कई प्रकार की स्वास्थ्य समस्याओं से निजात दिलाने में प्रभावी रूप से मददगार साबित हो सकते हैं। इसके सेवन से होने वाले 7 फायदों को यहां पर बताया जा रहा है।

जीरा हमारे घर में प्रतिदिन किसी न किसी रूप में खाने के लिए जरूर प्रयोग किया जाता है। इसका इस्तेमाल हम मुख्य रूप से दाल और सब्जी में जरूर करते हैं। वहीं, गुड़ का इस्तेमाल विभिन्न प्रकार के पकवानों को बनाने में या फिर सामान्य रूप से खाने के लिए भी इसका इस्तेमाल किया जाता है। पर क्या आपने कभी सोचा है कि गुड़ और जीरे का एक साथ सेवन किया जाए तो यह हमारे शरीर के लिए कितना फायदेमंद साबित होगा?

यहां पर इन्हीं स्वास्थ्य फायदों के बारे में आपको बताया जाएगा ताकि सेहतमंद बने रहने के लिए यह खाद्य पदार्थ आपके काम आ सके। आइए अब इसके बारे में जानते हैं।

वजन घटाने में मदद गार

जीरे के पानी को उबालकर गुड़ के साथ इसका सेवन किया जाए तो वजन घटाने में प्रभावी रूप से मदद मिलती है। आप चाहें तो जीरे को भूनकर गुड़ के साथ खाने के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं। कई लोगों के द्वारा इसका सेवन वजन को घटाने के लिए मुख्य रूप से किया जाता है।

एनीमिया के खतरे में कमी

शरीर में खून की कमी को एनीमिया के नाम से जाना जाता है। यह समस्या मुख्य रूप से गर्भावस्था में महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशान करती है। जबकि गुड़ में मौजूद आयरन की भरपूर मात्रा का सेवन उचित मात्रा में किया जाए तो एनीमिया के खतरे को कई गुना तक कम किया जा सकता है। वहीं, जीरे को गुड़ के साथ खाने से ब्लड सर्कुलेशन भी काफी बेहतरीन हो जाता है।

​हाई ब्लड प्रेशर को कम करे

जीरा और गुड़ में मौजूद पोटैशियम और मैग्नीशियम की मात्रा हाई ब्लड प्रेशर की समस्या को कम करने के लिए प्रभावी रूप से कार्य कर सकती है। इसलिए जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है उन्हें जीरे और गुड़ का सेवन डॉक्टर की सलाह लेने के बाद नियमित रूप से जरूर करना चाहिए।

​हड्डियों को मजबूती मिलती है

हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए प्रमुख रूप से कैल्शियम पोषक तत्वों की जरूरत होती है। जबकि जीरा और गुड़ का सेवन भी हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए काफी मददगार साबित हो सकता है। नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इनफॉरमेशन के अनुसार, इन दोनों खाद्य पदार्थों में हड्डियों को मजबूत बनाने का गुण पाया जाता है। एक रिसर्च के बाद इसकी पुष्टि भी की गई है। इसलिए बुजुर्ग लोगों और खेलकूद में सक्रिय बच्चों के लिए जीरे और गुड़ का सेवन हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए काफी लाभदायक रहेगा।

​हृदय रोग से रहेंगे सुरक्षित

गुड़ और जीरे का सेवन हृदय रोग से बचे रहने के लिए भी काफी लाभदायक असर दिखाता है। दरअसल, गुड़ और जीरा दोनों कार्डियोप्रोटेक्टिव एक्टिविटी रखते हैं। यह दिल से जुड़ी कई प्रकार की बीमारियों के खतरे को कई गुना तक काम कर सकते हैं। इसके कारण आप ह्रदय रोग की चपेट में आने से बचे रहेंगे।

​रोग प्रतिरोधक क्षमता होगी मजबूत

रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने के लिए जीरे और गुड़ का सेवन काफी लाभदायक असर दिखाता है। इन दोनों खाद्य पदार्थों में एंटी ऑक्सीडेंट की भरपूर मात्रा पाई जाती है।

About The Author

Related posts

Leave a Reply