जानलेवा बुखार हैं टाइफायड, जानिए घरेलू चिकित्सा

टाइफायड जानलेवा बुखार है् जिसे मियादी बुखार कहा जाता हैं।यह साल्मोनेला बैक्टीरिया से फैलने वाली बीमारी हैं।टायफाइड बुखार पाचन तंत्र और ब्लटस्ट्रीम में बैक्टीरिया के इंफेक्शन की वजह से होता हैं।

शरीर पर ध्यान न देना टाइफाइड की एक बहुत बड़ी वजह होती है। गंदे पानी, संक्रमित जूस या पेय के साथ साल्मोनेला बैक्टीरिया हमारे शरीर में चले जाते हैं। शरीर के अंदर जाने के बाद ये बैक्टीरिया एक अंग से दूसरे अंग में पहुंचने लगते हैं। टाइफाइड का इलाज बहुत ही जल्द कराना चाहिए और सही तरीके से, जिससे की पीड़ित जल्द से जल्द स्वस्थ हो सके। टाइफाइड के इलाज में जरा भी लापरवाही करने से हमारे लिए खतरनाक हो सकती है।

और पढ़े:बदलते मौसम में खांसी -जुखाम में अपनाये, ये घरेलू उपचार

जानिये घरेलू चिकित्सा: 

  1. टाइफाइड बुखार में पान का रस, अदरक का रस और शहद काफी लाभदायक होता है। इन तीनों चीजों को एक साथ मिलाकर सुबह-शाम पी सकते हैं। इससे आपको काफी राहत मिलेगी। 
  2. बुखार में तुलसी की चाय पीने से आपको काफी आराम मिल सकता है। इसके लिए आप तुलसी की पत्तियां के साथ काली मिर्च और अदरक को पानी में डालकर उबाल लें और हल्का गुनगुना होने के बाद इसका सेवन करें। 
  3. अगर बुखार के साथ आपको जुकाम या सर्दी हो तो तुलसी, मुलेठी, गाजवां, शहद और मिश्री का काढ़ा बनाएं और इसका सेवन करें। इसका सेवन करने से आपका जुकाम सही हो जाता है और बुखार कम होने में आपको मदद मिलेगी। 
  4. अक्सर आपने देखा होगा कि टाइफाइड किसी भी मौसम में आपको अपना शिकार बना सकता है। आप गर्मी के मौसम में टायफायड होने पर लू लगने के कारण बुखार होने का खतरा रहता है। आप कच्चे आम को आग या पानी में पकाकर इसका रस पानी के साथ मिलाकर पी सकते हैं।
  5. टाइफाइड के बुखार में रोगी को ज्यादा से ज्यादा आराम करने की जरूरत होती है। पीड़ित शख्स को इस बुखार के दौरान अपनी डाइट पर खासा ध्यान रखने की जरूरत होती है। आप बुखार होने पर दूध, साबूदाना, चाय, मिश्री आदि हल्की चीजें खाएं। जिससे की आपको स्वस्थ होने में मदद मिल सके। 
  6. बहुत लोग इस बात से वाकिफ होंगे कि वायरल फ्लू में प्याज का रस काफी असरदार होता है। आप टाइफाइड बुखार के दौरान प्याज के रस का सेवन करें ये आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। इसका सेवन करने से आपका बुखार उतरने लगता है और कब्ज की समस्या भी दूर होने लगती है। 
  7. लौंग में टाइफाइड बुखार के बैक्टीरिया से लड़ने के गुण पाए जाते हैं। लौंग के तेल में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं। आप आठ कप पानी में 5 से 7 लौंग डालकर उबाल लें। जब पानी आधा रह जाए इसे अच्छे से छान लें। इस पानी को आप पूरा दिन थोड़ा-थोड़ा करके पीएं। इसे आप करीब एक हफ्ते तक रोजाना करें, इससे आपको हफ्तेभर में आराम मिलने लगेगा। 

 

About The Author

Related posts

Leave a Reply