बांका जिले में गर्भवती महिला की हत्या कर शव को जलाया, घटना को अनजाम देकर आरोपित फरार

बिहार के बांका जिले के चांदन थाना क्षेत्र के सिलजोरी पंचायत के कसई गांव में एक गर्भवती महिला को दहेज न देने के कारण हत्या कर शव को जलाने का मामला प्रकाश में आया हैं।महिला चार माह से गर्भवती थी। हत्या के बाद से सभी सदस्य मौके से फरार  हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पुछताछ  की तो कोई भी कुछ बताने से झिझक रहे थे।वही लड़की की मां ने पति सहित नौ लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया हैं।मुकदमा दर्ज होते ही पुलिस ने आरोपितों की धर पकड़ शुरु कर दिया।

और पढ़े:पटना जिले में कांलेज जाते समय प्रोफेसर की गोली मार कर हत्या:बदमाश सीसीटीवी में कैद

घटित घटना के बारे में लड़की की मां कैली देवी  ने बताया कि बेटी ममता  की शादी तीन साल पूर्व कसई गांव निवासी पप्पू यादव के साथ किया था। लेकिन मृतका ममता के ससुराल वाले और पति पप्पू यादव आये दिन एक लाख रुपये और बाइक की मांग करते थे। दहेज नही देने पर आये दिन ये लोग ममता के साथ मार पीट करते थे। रविवार के दिन पति ममता को लेने घर आया तो वह दस हजार रुपये और कुछ घरेलु समान दे कर मंगलवार को  विदा कर दिया।विदाई के दुसरे दिन बुद्धवार को ममता को मार कर नजदीकी जंगल में जला दिया। इस घटना की सूचना लड़की के ससुराल में रहने वाले पडौसियों ने दी।सूचना पाकर पियर पक्ष के लोग पहुंचे  तो ममता वहा नही मिली। इससे शादेह गहरा गया। निजी जंगल में जाकर देखा तो ममता का शव जल चुका था।

यह भी पढ़े:मुजफ्फरपुर जिले में प्रांपर्टी डीलर की गोली मार कर हत्या

सूचना पर पहुंची पुलिस जलती शव को बुझाया और जले हुए शव का पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।इस संबंध में लड़की की मा ने पति सहित नौ जनों के खिलाफ हत्या करने का मामला दर्ज कराया हैं। पप्पू यादव, सन्तु यादव, दिनेश यादव, कौशल्या देवी, अनिल यादव, मैना देवी, कुन्दन कुमार, पिंकी देवी एवं एक अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया  हैं।थानाध्यक्ष नीरज तिवारी ने बताया कि दहेज हत्या का मामला दर्ज किया गया है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

About The Author

Related posts

Leave a Reply