वैशाली में मॉब लिंचिंग का शिकार होते-होते बचा बाइक चोर, बचाने आई पुलिस पर भी भीड़ ने किया पथराव

यह घटना हाजीपुर (वैशाली) के सदर थाने के राय बिरेंद्र सिंह कॉलेज के पास का है जहां गुरुवार की देर रात एक बाइक चोर भीड़ के हत्थे चढ़ गया और मोब लिंचिंग का शिकार होते-होते बचा। जब सूचना मिलने पर पुलिस उसे बचाने आए तो आक्रोशित भीड़ ने पुलिस पर भी पथराव कर दिया जिसमें 2 जवान घायल हो गए।                                                                                        सासाराम में बच्चा चोरी के आरोप में दो महिलाओं के साथ लोगों ने जमकर मारपीट की                                                                                                                    काफी मशक्कत करने के बाद आक्रोशित लोगों की भीड़ में से पुलिस ने बाइक चोर को बचाया और अपने साथ थाने ले आई। बाइक चोरी के आरोप में पकड़े गए युवक का नाम मोनू कुमार है जो भगवानपुर थाना क्षेत्र के मांगनपुर का रहने वाला है।                                                 गुरुवार की शाम सदर थाने के राय वीरेंद्र सिंह कॉलेज के पास मोनू एक बाइक चोरी करने का प्रयास कर रहा था, तभी लोगों ने उसे पकड़ लिया और उसकी पिटाई करनी शुरू कर दी। सूचना मिलते ही गस्ती पर निकली पुलिस वहां मौके पर पहुंची लेकिन जैसे ही पुलिस ने मोनू को भीड़ से निकालने की कोशिश की आक्रोशित भीड़ ने पुलिस पर भी हमला बोल दिया। वह युवक की जान लेने पर आमादा हो गए थे। किसी तरह काफी मशक्कत करने के बाद पुलिस युवक को आक्रोशित ग्रामीणों के बीच से निकालने में सफल हुई। इन सब में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

About The Author

Related posts

Leave a Reply