आखिर क्यों हुए रितिक रोशन लॉलीपॉप लागेलू गाने का दीवाना

आए दिनों भोजपुरी गानों में काफी सारी अश्लीलता पाई जाती है। पर भोजपुरी गानों का ट्रेन्ड हमेशा से ऐसा नहीं रहा। पहले बहुत सारे ऐसे गाने हुआ करते थे जिसे भोजपुरी भाषी अथवा भोजपुरी ना बोलने वाला भी सुना करते थे। उस समय के गायकरो में श्रद्धा सिन्हा, मनोज तिवारी, भरत व्यास शर्मा और भी बहुत सारे मशहूर गायक पर हुआ करते थे।

पर आज का दौर ऐसा आ चुका है की भोजपुरी गाने का नाम सुनते ही मन में घृणा पैदा होने लगते हैं। भोजपुरी भाषी क्षेत्रों से अलग, भोजपुरी भाषा के गाने को एक अव्यावहारिक गाना माना जाता है।

पर वास्तविकता ऐसा बिल्कुल नहीं है। आज के भी दौर में बहुत सारे ऐसे गाने हैं जिसके पूरी दुनिया में बहुत सारे दीवाने हैं। जिसमें एक गाना पवन सिंह द्वारा गाया गया, लॉलीपॉप लागेलू हैं।

जी हां लॉलीपॉप लागेलू एक वैश्विक स्तर पर प्रसिद्ध गाना है। अगर कहीं भी भोजपुरी भाषा की बात होती है या फिर भोजपुरी गाना की बात होती है। तो लॉलीपॉप लागेलू गाना उस में पहला स्थान रखता है। इसी गाने की वजह से को पवन सिंह को काफी शोहरत और दौलत भी प्राप्त हुआ। आज एक बार फिर इस गाने का धूम देखने को मिल रहा है।

ऋतिक रोशन बॉलीवुड स्टार हैं। अपने आने वाली फिल्म super30 के शूटिंग करने के बाद उसके प्रचार-प्रसार में जुटे हुए हैं। इस दौरान वे काफी समय पटना आए गए और रहे भी। फिल्म मेकिंग से जुड़े बहुत सारे वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ शेयर किया है। जिसमें से एक वीडियो में वह लॉलीपॉप लागेलू गाने पर डांस करते हुए देख रहे हैं अपने सारे यूनिट के साथ।

सुपर 30 फिल्म पटना के एक शिक्षक आनंद कुमार के ऊपर बनाया जा रहा है। और इस वजह से फिल्म निर्मांण लेकर उसके प्रमोशन तक सारी टीम को यहां आना पड़ रहा है।

About The Author

Related posts

Leave a Reply